बिलासपुर। प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई बड़े नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को लेकर हाईकोर्ट की वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 15 से अधिक सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ 20 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों की सुनवाई विभिन्न अदालतों में जारी है। इन सभी मामलों की नियमित निगरानी फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से की जा रही है ताकि सुनवाई में अनावश्यक देरी न हो।इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेन्द्र यादव, कवासी लखमा, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। अदालत इन मामलों की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल, पूर्व सीएम समेत 15 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों पर चल रहे 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले











