बिलासपुर : हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे राज्य से गिरफ्तार कर बिना ट्रांजिट रिमांड के संबंधित राज्य में लाना कानून और संविधान दोनों के विपरीत है। अदालत ने साइबर ठगी के एक आरोपी की हिरासत को अवैध मानते हुए पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की है।
दूसरे राज्य से गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, इस एक चूक ने पुलिस की पूरी कार्रवाई को बना दिया गैरकानूनी











