धमतरी : भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक करीब 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक करीब ढाई घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
दो पत्नियों के विवाद में फिर हाई वोल्टेज ड्रामा, 60 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे बाद पुलिस ने उतारा नीचे











