Advertisement Carousel

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, धूम और धूम 2 बनाने वाले डायरेक्टर का निधन…

मुम्बई। जाने-माने निर्देशक संजय गड़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह टहलने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए।इसके बाद आनन-फानन में संजय गड़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गड़वी को मृत घोषित कर दिया।

Read More: World Cup final : टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन हो सकता हैं बदलाव, ये स्टार बल्लेबाज हो सकता हैं बाहर….

संजय गढ़वी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते हैं, इसी सोसाइटी में श्री देवी रहती थीं। संजय गढ़वी ने बीते दिनों ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी।

Read More: World Cup final : टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन हो सकता हैं बदलाव, ये स्टार बल्लेबाज हो सकता हैं बाहर….