Advertisement Carousel

भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर…. दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चम्पा ज़िले में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक पामगढ से अकलतरा की ओर जा रही कार को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

मामला पकरिया-झूलन गांव का है, जहां दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगां की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की आग भी लगी थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट