बिलासपुर : तखतपुर से साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रेम संबंध खत्म होने और शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद उसे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।
शादी से इनकार का लिया खौफनाक बदला, युवती के निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार











