छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई ने एक और बड़ा मोड़ ले लिया है। लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर रहे ‘शिवा बुक’ एप से जुड़े मामले में पुलिस ने कथित मुख्य संचालक तरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता, आईटी अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में इससे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
जिस नाम तक पहुंचना आसान नहीं था, आखिर पुलिस ने कैसे सुलझाई इस पूरे नेटवर्क की कड़ी?











