Karmachari Bhavishya Nidhi Sangathan se judi Khabaren: नई दिल्ली। क्या आप भी किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं और अब जॉब बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर नौकरी बदल चुके हैं तो आपके लिए ये जानकारी बेहद काम आने वाली है। आपको PF से जुड़े नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, वरना आपके पैसे अटक सकते हैं।
नौकरी बदलने के बाद अपने EPF Account में Date of Exit मेंशन करना न भूले, नहीं तो आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप नौकरी छोड़ने के बाद PF का पैसा निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले Date of exit अपडेट करना होगा। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाए।
सामने दिख रहे होम पेज पर आपको अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इसके बाद Manage ऑप्शन पर क्लिक कर Mark Exit पर सेलेक्ट करें।
अब वहां जाकर अपनी नौकरी छोड़ने का कारण और तारीख लिखें, इसके बाद Request OTP पर क्लिक करें।
आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करते ही सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपके EPFO अकाउंट में Date of Exit सब्मिट हो जाएगा।















