Advertisement Carousel

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में उपसरपंच पति गिरफ्तार, धमकी देने का भी आरोप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप महिला उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की।मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

शिकायत करने से रोकने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता और उसके परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा पीड़िता के रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की गई।इसके बाद बुधवार शाम को पीड़िता के रिश्तेदार करीब 100 ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।