Advertisement Carousel

पत्नी के साथ ऐसा काम करता है पति, तंग आकर महिला पहुंची पुलिस के पास, जानें क्या है पूरा मामला

Husband Sends to Wife Nude Photos  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. महिला ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है और कहीं आने-जाने पर रास्ते में छेड़खानी करता है। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देता है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Read More : मासूमों से हैवानियत, चोरी के शक में प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, पेशाब पिलाकर लगाया पेट्रोल का इंजेक्शन 

बता दें कि मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 2020 में मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिस कारण उसने कोर्ट में वाद दायर कर रखा है.

Read More : CG News : इस जिले का जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला 

जान से मारने की धमकी भी दी

Husband Sends to Wife Nude Photos  महिला का आरोप है कि पति मोबाइल से गंदे-गंदे मैसेज और जान से मारने की धमकी जैसे मैसेज भेजता है. साथ ही दिमागी रूप से प्रताड़ित करता है. महिला ने आगे बताया कि बीते दिन वह मामले को लेकर अदालत जा रही थी, उसी दौरान पति बस स्टैंड पर छेड़खानी करने लगा, बद्दी बद्दी गालियां देने लगा.

पत्नी पर समझौते का बनाया दबाव

महिला किसी तरह जान बचाकर अदालत पहुचीं, जहां उसने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया. समझौता न करने पर कहा कि मैं तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मरवा दूंगा. महिला ने पुलिस से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के खिलाफ शिकायत की है. तत्काल तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है.