Husband used to force her to have sex पति-पत्नी का रिश्ता प्यार-विश्वास और आपसी सहयोग पर आधारित होता है। एक भी चीज अगर इसमें से कमजोर हुई तो रिश्ता भी दरकने लगता है। कई बार तो पति-पत्नी का रिश्ता इतना भयावह हो जाता है जिसके बारे में जानने के बाद शादी जैसी चीजों से दूर रहने का मन करता है। घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है।
Husband used to force her to have sex बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में सोते वक्त पत्नी के साथ पति अननेचुरल सेक्स करने की कोशिश करने लगा। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति हैवान बन गया। उसने उसे खूब मारा। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही। महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे रात ट्रामा सेंटर भी भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read More : दूसरे मर्दों से सेक्स करने को कहती है मां, थाने पहुंच बेटी ने लगाई मदद की गुहार
पांच साल पहले हुआ था निकाह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच साल पहले रसूलपुर में रहने वाले एक शख्स से हुई थी। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच के रिश्ते सही नहीं थे। आए दिन लड़ाई-झगड़े होते थे। पीड़िता की मानें तो शौहर और ससुरालवालों ने झूठ बोलकर उसके साथ दूसरी शादी की थी। आए दिन वो उसे परेशान करता था। महिला ने पति के खिलाफ पहले भी केस दर्ज कराएं थे। कुछ दिन पहले ही फैमिली कोर्ट में समझौता होने के बाद वह ससुराल लौटी थी।
मायके वालों को की फोन
पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात जब वो सो रही थी तब पति अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध की तो खूब मारा और कूल्हा जला दिया। जैसे तैसे अपने मायके फोन की। सूचना मिलने पर भाई आ गए और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।








