Advertisement Carousel

बड़ी खबर : IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुर. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है. ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है. वहीं छत्तीसगढ़ को इस बार 3 नए आईएएस मिले हैं. यूपीएससी 2024 में 65 वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है. (छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस)

किसे मिला छत्तीसगढ़ कैडर ?

छत्तीसगढ़ को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 3 अधिकारी मिले हैं. गोकुल आरके ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में 424 रैंक हासिल किया. वी. यशवंथ ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में 424 रैंक हासिल किया. वहीं इशांत जायसवाल ने 441 रैंक हासिल किया है.

कैंडिडेट होम स्टेट अलॉट हुआ कैडर
गोकुल आरके तमिलनाडू छत्तीसगढ़
वी. यशवंथ तेलंगाना छत्तीसगढ़
इशांत जायसवाल यूपी छत्तीसगढ़

 

UPSC परीक्षा टॉपर्स और उनके कैडर:

शक्ति दुबे – यूपी
हर्षिता गोयल – गुजरात
डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
शाह मार्गी चिराग – गुजरात
आकाश गर्ग – AGMUT
कोमल पुनिया – यूपी
आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
राजकृष्ण झा – बिहार
आदित्य विक्रम अग्रवाल – यूपी
मयंक त्रिपाठी – यूपी
देखिए कैडर आवंटन लिस्ट