Advertisement Carousel

Jan dhan yojna: अगर आपका भी खाता जनधन में हैं, तो मिलेंगे कई सारे फायदे, बस करना होगा ये काम

बिजनेस डेस्क। Jan Dhan Yojana: देशभर में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के मार्क को पार कर गई है। बड़ी बात यह है कि इसमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं की ओर से खोले गए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा ये जानकारी दी गई। जनधन खातों के तहत शून्य बैलेंस वाले खाते बैंकों की ओर से खोले जाते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड के साथ ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं खाताधारकों को दी जाती हैं।

Read more:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा, विद्यार्थियों को मिलेगी बस सेवा फ्री, शुरू हुई प्रक्रिया


67 प्रतिशत जन धन खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में
मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि जन धन स्कीम के तहत खोले गए 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में हैं।


2.03 लाख करोड़ से ज्यादा रुपये जमा
जन धन खातों में 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा है और 34 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड इन अकाउंट्स पर जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खोले गए बैंक खातों में औसत बैलेंस 4,076 रुपये है। इसमें 5.5 करोड़ खातों पर डीबीटी का लाभ मिल रहा है।

Read more:छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


2014 में लॉन्च हुई थी स्कीम
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन धन योजना को 28 अगस्त, 2014 को शुरू किया गया था। इसके जरिए सरकार बड़े स्तर पर कमजोर वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में सफल रही है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के कारण ही सरकार सीधे डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में सफल हुई है। कुछ दिनों पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पिछले नौ सालों में डीबीटी के जरिए सरकार 2.73 लाख करोड़ रुपये बचाने में सफल हुई है।


जन धन खाते में मिलते हैं कई फायदे
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में शून्य बैलेंस खाते के साथ निशुल्क रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है। इस डेबिट कार्ड के साथ दो लाख रुपये का दुर्धटना बीमा भी मिलता है। इसके अलावा 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है।