Advertisement Carousel

IFS Transfer News : राज्य सरकार ने 4 IFS अधिकारियों का किया तबादला, देखिये आदेश की कॉपी…

IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

IFS Transfer News : रायपुर। राज्य शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में तबादला किया है। इसमें चार IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नवीद शुजाउद्दीन (2004 बैच) को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर। वहीं रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर।

इसके अलावा रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (2015 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा, जबकि जाधव सागर रामचन्द्र (2017 बैच) को वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर।