Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 101 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म, पिता की राह पर चले प्रबल प्रताप सिंह जुदेव

धर्म सेना की ओर से कटघोरा के संस्कृतिक भवन मे धर्मांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी कार्यक्रम रखा गया, यहां समाज प्रमुख का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए 101 परिवारों की घर वापसी कराई गई और ये सभी वापस सनातन धर्म में शामिल हुए।

Read More : Aaj Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी परिवार के पैर पखारे और उन्हें तिलक लगाकर घर वापसी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है जहां हिंदू घटा है देश बंटा है। इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा मंदिर हिंदू नहीं।

Read More : Aaj Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान

सम्मेलन में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं ये धर्मांतरण का घिनौना कार्य बंद कर दो अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम विचारणीय होगा। बता दें कि प्रबल प्रताप सिंह जुदेव के पिता दिवंगत दिलीप सिंह जुदेव भी धर्म परिवर्तन करने वालों की घर वापसी करवाते थे।

Read More : Aaj Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान