Advertisement Carousel

IND VS AUS MATCH RAIPUR : ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के टी-20 मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 टी20 मैचों की सीरीज चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है, वहीं दोनों टीमें भी रायपुर पहुंच चुकी है। क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रूट प्लान और पार्किंग प्लान जारी किया है।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम 

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग तक पहुंचेंगे। फिर सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम 

दुर्ग और राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबांध से रिंग रोड 1 होकर पचपेढ़ीनाका-लालपुर-माना-तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग तक पहुंचेंगे। फिर सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम 

महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग तक जाने के बाद कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम 

पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व का पास जारी हुआ है। सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम 

1 दिसंबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिये इस मार्ग की जगह वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते हैं।

Read More : IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम