Advertisement Carousel

IND vs ENG: टीम इंडिया की झोली में था मैच, बस एक चूक और बिगड़ गया पूरा खेल, इस ओवर में पलटी बाजी

IND vs ENG: शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड भारत और इग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबलें में भारत को करारी हार का सामना पड़ा. पहले बल्ले बाजी करते हुए भारने 20 ओवर में 190 रनों का लक्ष्य तो सेट कर दिया, लेकिन टीम गेंदबाजी में मात खा गई. टारगेट कम नहीं था लेकिन दूसरे टी20 में भारतीय टीम की गेंदबादी थकी हुई नजर आई. इग्लैंड ने ये मुकाबला 19 ओवर में 4 विकटों से जीत लिया. मेजबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली.

1-0 से टीम की बढ़त

इस जीत के साथ ही इग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. इस हार के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि भारतीय टीम से आखिर गलती कहां हुई. बता दें कि एक समय तो लग रहा था कि मैच पूरी तरह से भारत के कंट्रोल में है.

16 ओवर बाद इग्लैंड का स्कोर

इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद 5 विकेट पर 142 रन था। जैकब बेथेल 36 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे. उनके साथ क्रीज पर सैम करन थे. 24 गेंदों पर जीत के लिए 49 रन चाहिए थे. तभी भारत की तरफ से 17 वां ओवर लेकर रवि विश्नोई आए. बिश्नोई ने पहली ही गेंद नो बॉल डाल दी। उनका आगे वाला पैर लाइन के बाहर नहीं था लेकिन पिछला पैर रिटर्न क्रीज को छू रहा था. इसकी वजह से अंपायर ने नो बॉल दिया.

पहली गेंद पर ही छक्का

रवि की पहली गेंद पर ही जैकब बेथेल ने छक्का मार दिया. फैंस का कहना है कि यही वो ओवर था जिसके बाद से भारत के हाथ से मैच छूटता चल गया. रवि बिश्नोई के इस ओवर में 29 रन बने थे. इसके बाद आखिरी 18 गेंदों पर टीम के लिए सिर्फ 20 रनों का टारगेट बचा, जो मुश्किल नहीं था.