Advertisement Carousel

IND vs PAK Match Live Updates : पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत को पहली बैटिंग का दिया न्यौता, यहां जानें प्लेइंग इलेवन

कोलंबो : IND vs PAK Match Live Updates  एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है।

Read More : Ganesh Chaturthi kab hai : गणेश चतुर्थी पर बन रहा यह खाद संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बंपर बारिश 

दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

IND vs PAK Match Live Updates  भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के कारण यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया गया है। मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत बुमराह को खिलाया गया है। रोहित ने टॉस के बाद कहा- ‘हम टॉस जीतकर बैटिंग ही करना चाहते थे। हमारे लिए सभी मुकाबले अहम हैं।’

Read More : Wrong Size Bra: कहीं गलत तो नहीं आपकी ब्रा का साइज? हो सकते हैं ये साइट इफेक्ट, जानें यहां 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।