Advertisement Carousel

स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर मातम, मुडमार बांध में नहाने उतरे युवक की डूबने से गई जान

 महासमुंद: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोस्तों के साथ घूमने निकले एक युवक की मुडमार बांध में डूबने से मौत हो गई। हादसा महासमुंद शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बांध में हुआ। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26 के क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।

पांच दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था युवक

जानकारी के मुताबिक प्रणय गुर्वेकर 15 अगस्त को अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। घूमने के दौरान वह नहाने के लिए बांध के पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया।दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, गोताखोरों ने निकाला शव

घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई गई। गोताखोर की मदद से काफी प्रयास के बाद प्रणय का शव पानी से बाहर निकाला गया।

मिक्चर का कारोबार करता था मृतक, परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि प्रणय गुर्वेकर मिक्चर का व्यवसाय करता था। छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की अचानक मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लिया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।