Advertisement Carousel

IND vs BAN, Kanpur Test Day 2: दूसरा दिन गया बेकार, तीसरे दिन कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

IND vs BAN, Kanpur Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल को रद्द कर दिया गया है. पहले दिन बारिश ने खेल को प्रभावित किया, जिसके बाद बांग्लादेश ने 35 ओवरों में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका. वहीं आज सुबह से हो रही बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और आज के दिन के खेल को रद्द कर दिया गया.

बता दें कि पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद हैं. अब कल यानि मैच के तीसरे दिन अगर मौसम साफ़ रहा तो बांग्लादेश 107 रन के आगे खेलना शुरू करेगी। ऐसे में अब सभी की नजर तीसरे दिन पर जा टिकी हैं, जो कहीं ना कहीं तय कर देगा कि कानपुर टेस्ट रद्द होने की ओर बढ़ेगा या फिर इसका परिणाम निकलेगा.

कानपुर में कल 50 प्रत‍िशत बार‍िश की संभावना

weather.com पर जारी मौसम के पूर्वानुमान पर व‍िश्वास किया जाए तो कानपुर में रव‍िवार (29 स‍ितंबर) को भी 50 प्रत‍िशत बार‍िश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि सोमवार को बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को मैदान में पूरी तरह से धूप निकलने की संभावना जताई गई है. यानी मैच के आख‍िरी दो दिन बार‍िश का खलल नहीं पड़ेगा. वहीं संभावना यह भी है कि अगर मैच पूरा नहीं हुआ तो तो यह ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है. ऐसे में भारत को बांग्लादेश के साथ WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप) के प्वाइंट्स बांटने पड़ सकते हैं.

कानपुर टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (व‍िकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद.