मुंबई। भारतीय सिनेमा के लिए यह साल अब तक बेहद शानदार साबित हो रहा है। क्षेत्रीय और मध्यम बजट की फिल्मों की सफलता ने बॉक्स ऑफिस में नई जान फूंक दी है। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 तक भारत में भारतीय फिल्मों की कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई 9409 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 अधिक है।
सितंबर 2025 लगातार तीसरा महीना रहा जब भारतीय फिल्मों की कमाई 1,000 करोड़ रुपए से अधिक रही। यह इस बात का संकेत है कि दर्शक फिर से सिनेमाघरों की ओर लौट रहे हैं और सभी भाषाओं की फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल अब तक कई क्षेत्रीय फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे यह साफ है कि दर्शक अब सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तेलुगु, तमिल और मराठी फिल्मों को भी भरपूर समर्थन दे रहे हैं।
फिल्म घरेलू कलेक्शन
छावा 693
सैयारा 396
कूली 325
महावताक नरसिम्हा 310
वॉर 2 283
दे कॉल हिम ओजी 224
संक्रांतिकी वस्तुनम 222
सितारे जमीन पर 201
हाउसफुल 200
रेड 2 199








