Advertisement Carousel

भारत की स्टार बल्लेबाज ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ दिया शतक…

नई दिल्ली। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वो एशिया की ऐसी पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बना दिए हैं। स्मृति मंधाना जब क्रीज पर होती हैं तो कुछ बड़ा होता है। चौके-छक्कों की बारिश के साथ रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आज भी यही हुआ है।

मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक शतक ठोका और रिकॉर्ड की बारिश कर डाली। उन्होंने सिर्फ 77 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों के साथ शतक बना दिया। यह भारत के लिए वनडे में सबसे तेज दूसरा शतक रहा। नंबर एक पर भी मंधाना हैं, जिन्होंने इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 70 बॉल पर ये कमाल किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया करियर का 12वां वनडे शतक इसलिए खास है, क्योंकि इस रिकॉर्ड के दम पर उन्होंने एशिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इतिहास रच दिया है।

मंधाना के आंकड़े बेहद शानदार हैं

महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले मंधाना की ऐसी बैटिंग टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली है। फैंस और वो खुद इसी फॉर्म के साथ विश्व कप में जाना चाहेंगी, जो 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। फाइनल 2 नवंबर को होगा। मंधाना ने आखिरी 5 पारियां 28, 42, 45, 58 और अब 117 की खेली हैं. 107 वनडे मैचों में अब उनके नाम 12 शतक हो चुके हैं. 33 फिफ्टी भी उनके नाम दर्ज हैं।