श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार रात को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
उधर, बीएसएफ ने सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की आशंका है। बीएसएफ के एडीजी सतीश एस.खंडारे ने कहा कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने जवानों-अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है।








