भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की है। गृह विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
IPS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों और जोन में नई जिम्मेदारियां













