इंदौर : नगर निगम में वेतन भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच में पता चला है कि आईटी विभाग से जुड़े दो कर्मचारियों ने भुगतान प्रणाली की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर पांच मस्टर कर्मचारियों का वेतन गलत बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
वेतन भुगतान में गड़बड़ी का खुलासा, इंदौर नगर निगम ने दो कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई











