Advertisement Carousel

Jagarnath Mahto is no more: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हुआ निधन, राजनीतिक गालियारों में छाई शोक की लहर

Jagarnath Mahto is no more: झारखंड से दुखद खबर सामने आई है. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया है. जिससे झारखण्ड के राजनीतिक गालियारों में शोक की लहर छा गई हैं. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी है. झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि – जगरनाथ महतो के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।


Read more: Rahul Gandhi official bungalow: मां सोनिया गांधी के घर होंगे शिफ्ट!, सरकारी बंगला खाली करने के बाद कहां जाएंगे राहुल गांधी…?

पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे शिक्षा मंत्री

Jagarnath Mahto is no more: बता दें झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. जगन्नाथ महतो की तबीयत बजट सत्र के प्रारंभ में ही खराब हो गई थी. उन्हें सी एम सोरेन की सलाह पर तत्काल एअरलिफ्ट करके रांची में भर्ती कराया गया था. चेन्नई के बड़े अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर उनका इलाज चल रहा था. जिसके दौरान आज गुरुवार 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया है. इस समाचार से राजनीतिक गलियारों पर शोक की लहर छाई हुई है. उन्हें सभी नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Read more: आज का राशिफल: हनुमान जयंती पर इन राशि के जातकों के दूर होंगे कष्ट, पढ़िए अपना राशिफल…