Advertisement Carousel

Cricketer’s house stolen: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी के घर हो गई चोरी, ये महंगा सामान लेकर भागे चोर, इन पर लगा चोरी का आरोप

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

नई दिल्ली। Cricketer’s house stolen पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला के एमडीसी सेक्टर 4 स्थित आवास से नकदी और ज्वेलरी की चोरी का मामला सामने आया है। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने घर के दो कर्माचरियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए शक जाहिर किया है। उनका आरोप है कि दो नौकरों ने मिलकर करीब 75,000 रुपये की ज्वेलरी की चोरी कर ली है।

युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने आरोप लगाया कि हाउसकीपिंग स्टाफ ललिता देवी और रसोईया सिलदार पाल ने चोरी की है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह सितंबर 2023 से गुड़गांव में उनके दूसरे आवास पर रह रही थी। 5 अक्टूबर, 2023 को एमडीसी घर लौटने पर अलमारी से लगभग 75,000 रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान गायब थे।

Read More : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना, प्रदेश के 310 नेता होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देंगें जीत का मंत्र 

नौकरों पर लगाया चोरी का इल्जामॉ

Cricketer’s house stolen उन्होंने बताया कि रूम की जांच गई। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ध्यान दिया कि ललिता देवी और सिलदार पाल ने अचानक अपनी नौकरी छोड़ दी और दिवाली के त्योहार पर दोनों अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने शबनम के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मनसा देवी थाने के एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि वह अभी कुछ भी खुलासा नहीं कर करते सकते हैं।

Read More : Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान गिरफ्तार, दुबई में प्रॉपर्टी खरीदकर कर रहा था ऐश, अब आठ दिनों तक देंगे ईडी के सवालों का जवाब

गांगुली का फोन भी हो चुका है चोरी

बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपना फोन चोरी होनी की तहरीर दर्ज कराई थी। उन्होंने शंका जाहिर की थी कि उनकी पर्सनल जानकारी के साथ ही कुछ ऑफिसियल जानकारी भी लीक हो सकती है। गांगुली का फोन उनके घर से चोरी हुआ है।