कर्नाटक/रायपुर। इस साल होने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections) के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में जहां छत्तीसगढ़ से कोई भी नेता शामिल नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाया है। चुनाव से पहले जारी हुई इस सूची में केंद्रीय और राज्य के नेताओं समेत 40 लोगों को जगह दी गई है। बीजेपी की सूची में जहां पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है तो वहीं कांग्रेस सूची में सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है।
Karnataka Elections : स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी शामिल
कांग्रेस ने ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections) के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,केरल से सांसद शशि थरूर, राज बब्बर, कन्हैया कुमार समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।
Karnataka Elections : बीजेपी नेताओं का नाम नहीं होने सीएम भूपेश ने कस तंज
कर्नाटक चुनाव (Karnataka Elections) के स्टार प्रचारकों में बीजेपी नेताओं का नहीं होने पर सीएम ने तंज कसा है। रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर सीएम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मौका नहीं मिला, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मॉडल पूरे देश भर में चर्चा में है, युवा, महिला , किसान के लिए जो योजनाएं हैं, उसकी देश में भी चर्चा है देश के बाहर भी हैं।










