छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रह चुके बिल्हा से बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक और एक भाजपा कार्यकर्ता के बीच फोन से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच बच्चों के एडमिशन को लेकर बातचीत हो रही है। इस दौरान खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाला युवक कहता है कि बच्चों का एडमिशन नहीं हो रहा है। हम बीजेपी कार्यकर्ताओं का काम नहीं हो रहा है। ऐसे में बीजेपी पर क्या भरोसा करेंगे। इस पर दूसरी तरफ से धरमलाल कौशिक कहते हैं कि, मत करो यार, BJP पर भरोसा, कांग्रेस ज्वॉइन कर लो।
मोदी जी भी तेरे को फॉलो कर रहे हैं, ऑडियो वायरल कर दे
इसके साथ ही युवक कहता है कि आपके घर 2-3 बार जा चुके हैं, लेकिन वहां कोई नहीं दिखता है। बातचीत के ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और मोदी को टैग करने की बात कहता है, तो धरमलाल कौशिक कहते हैं कि तेरे को जिसमें डालना है डाल दे। मोदी जी भी तेरे को फॉलो कर रहे हैं, तै डाल दे।
बीजेपी कार्यकर्ता और धरमलाल कौशिक के बीच बातचीत
बीजेपी कार्यकर्ता- चाचा प्रणाम…
धरमलाल कौशिक- हां खुश रहो…
बीजेपी कार्यकर्ता- मैं डेविड बोलत हओ, मोर बेटा के एडमिशन नइ होवथ हे गा।
धरमलाल कौशिक- नइ होए पात हे तो मोर से घर में आके मिल। अब हो पाएगा कि नहीं हो पाएगा, इसको मैं कैसे बताऊं।
बीजेपी कार्यकर्ता- चल ठीक है चाचा…आप मन काये…हमर विधानसभा बिल्हा के विधायक आओ..जो भी..
धरमलाल कौशिक- अरे मेरे घर में आओ न, घर में आकर बात करो मेरे से..
बीजेपी कार्यकर्ता- कल तोर घर तो गै रहेन गा, कोई नहीं दिखिस चाचा। एक छोटा सा कार्यकर्ता भी आओ बीजेपी के…हमर काम नइ होत हे ता का भरोसो करबो बीजेपी पर गा…
धरमलाल कौशिक- मत करो यार…भारतीय जनता पार्टा पर भरोसा मत करो..कांग्रेस ज्वाॅइन कर लो..ठीक।
बीजेपी कार्यकर्ता- ठीक है..ये रिकॉर्डिंग ला मैं सोशल मीडिया में डालत हौंव…
धरमलाल कौशिक- तेरे को जिसमें डालना है डाल दे..ठीक ।
बीजेपी कार्यकर्ता- मोदी जी भी फॉलो करथे इंस्टाग्राम..
धरमलाल कौशिक- हावो डाल दे मोदी जी भी तेरे को फॉलो कर रहे हैं, तै डाल दे।
बीजेपी कार्यकर्ता- इसीलिए बीजेपी हार रही है चाचा..अगले साल खाता भी नहीं खुलेगा।
धरमलाल कौशिक- बीजेपी के भरोसे सरकार बन रही है, तुम लोगों के भरोसे नहीं जीतेगी।
बीजेपी कार्यकर्ता- पता है न घमंड आदमी ल ले डूबथे चाचा..
धरमलाल कौशिक- अरे फालतू बात न करो तुम। घर आने क्या शर्म आ रही है, तुमको।
बीजेपी कार्यकर्ता- दो बार गए हन गा चाचा…सुनगा चाचा..और फिर ऑडियो कट हो जाता है।











