Advertisement Carousel

आज कवर्धा दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कर सकते हैं कई बड़े ऐलान

रायपुर। हालही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। प्रदेश के मुखिया के तौर पर विष्णुदेव साय तो डिप्टी सीएम के तौर पर अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ लेकर अपना पदभार संभाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में वर्चुअली शामिल होंगे तो वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव इसी यात्रा का शुभारंभ बिलासपुर से करने वाले हैं। इस बीच दूसरे डिप्टी सीएम विजय बघेल आज अपने गृह नगर कवर्धा जा रहे हैं।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता

कवर्धा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आगमन को लेकर जोरदार स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है। आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा दोपहर 12 बजे कवर्धा में 3 किलोमीटर लंबी विजय रैली निकालेंगे। वहीं कवर्धा से 23 किलोमीटर पहले दशरंगपुर से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रैली के बाद गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का भी आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत रैली और सभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई है। स्वागत रैली के लिए दो 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। डिप्टी सीएम के आगमन पर रायपुर रोड बायपास से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। बता दें कि विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने से पुरे जिले में उत्साह का माहौल है। कवर्धा के लिए यह गौरवशाली क्षण है इसमें अधिक सेअधिक को स्वस्फूर्त भाग ले रहे है। विजय शर्मा का एतिहासिक स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगो की पहुचने की संभावना है।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता