रायपुर: पूर्व मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कवासी लखमा नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Kawasi Lakhma: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत, नाश्ता करते समय आया हार्ट अटैक











