Advertisement Carousel

Kaun Banega Crorepati 15: KBC के हॉट सीट पहुंचा छत्तीसगढ़ का विवेक अग्रवाल, पेशे से हैं बर्तन व्यवसायी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के होनहार युवा विवेक अग्रवाल ने आज कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के 8 सवालों के सही जवाब देकर 80 हजार जीते. बाकी का खेल आज होगा. बता दें कि विवेक अग्रवाल पेशे से बर्तन व्यवसायी हैं. वे शहर के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है. उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय खाटु वाले श्याम बाबा और अपने माता-पिता को दी है.

Read more : CG Anganwadi Bharti 2023 : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई 

 

 

विवेक अग्रवाल ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 17 साल से कोशिश कर रहा था. अब जाकर वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचा है. इस दौरान विवेक अग्रवाल ने अमिताभ बच्चे से सेट पर ही पूछा सवाल दिया. उन्होंने कहा, केबीसी में आपको क्या करना पसंद है. आप्शन दिया, महिलाओं को टिशू पेपर देना, 1 करोड़ जोर से चिल्लाना, सही जवाब होने पर भी डराना या वीडियो कॉल करना. इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें महिलाओं को टिशू पेपर देना ज्यादा पसंद है.

Read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय, इन जिलों में होगी अगले 3 दिनों तक बारिश, जानें मौसम का हाल 

 

 

कार्यक्रम में अमिताभ बच्चने ने विवेक से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर भी सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे, जिसमे ऑप्शन थे, A रमन सिंह, B भूपेश बघेल, C अजीत जोगी, D शिबू सोरेन. इस सवाल का जवाब विवेक अग्रवाल ने C अजीत जोगी दिया. विवेक ने आज आठ सवालों के जवाब देकर 80 हजार रुपए जीते, बाकी का खेल कल होगा. केबीसी की सेट विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी मनीषा अग्रवाल और मामा उमेश अग्रवाल भी मौजूद थे. विवेक अग्रवाल ने खेल के दौरान मिलने वाले 3 लाइफ लाइन में से 1 ही लाइफ लाइन आउडियेंस पोल का इस्तेमाल किया है. अभी भी उनके पास 2 लाइफ लाइन वीडियो काल और डबल डिप जीवित हैं.