Advertisement Carousel

खड़गे ने जारी की CWC की लिस्ट, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू को मिली जिम्मेदारी, सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

नई दिल्ली:  Kharge released the list of CWC कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जगह दी गई है। वहीं खड़गे की टीम में फूलोदेवी नेताम को स्थाई सदस्य बनाया गया है। इसमें 18 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

Read More : पशुओं की चिकित्सा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लाई गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना, सीएम भूपेश ने 50 ईकाइयों को दिखाई हरी झंडी 

Kharge released list of CWC इसके अलावा लिस्ट में 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को जगह मिली है। कार्यसमिति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया था। इसमें सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 35 करने की संभावना जताई गई थी लेकिन फिलहाल, नई कार्यसमिति में 39 लोगों को शामिल किया गया है।

Read More : महासमुंद जिले को सीएम भूपेश की बड़ी सौगात, 655 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन 

इन नेताओं को मिली जगह

CWC में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी समेत कुल 39 नेता शामिल हैं।

PR_CWC