Advertisement Carousel

कपिल शर्मा शो के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे Kiku Sharda, शो को लेकर बोले कीकू

नई दिल्ली। फेमस कॉमेडियन कीकू शारदा पिछले कुछ दिनों से शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे थे। हाल ही में अब उन्होंने बताया कि लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है. साथ ही उन्होंने शो छोड़ने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

कपिल शर्मा शो को लेकर बोले कीकू

बता दें कि कीकू शारदा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ जल्द शुरू होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कीकू शो छोड़ने वाले हैं, इस बारे में बात करते हुए कीकू शारदा ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि उनका शो और टीम के साथ जुड़ाव अब भी मजबूत है. उन्होंने कहा- ‘हम जल्दी ही शूटिंग शुरू करेंगे. टेलीविजन पर इसका प्रसारण कब होगा, इसका अभी तक कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन यह नवंबर में किसी समय आ सकता है।