Advertisement Carousel

Kisan Nyay Yojna: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ा तोहफा, कल सभी के खाते में आएंगे पैसा

रायपुर। छत्तसीगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसान न्याय योजना की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि 1 नवम्बर को मिलने वाली किसान न्याय योजना की किस्त कल जारी होगी।

Read more :CG Jobs :छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, स्वास्थ्य विभाग में 94 पदों की मंजूरी, जल्द होगी भर्ती

बताया जा रहा है कि आचार संहिता से पहले राशि जारी की जा रही है। 24 लाख से ज्यादा किसानों को ये राशि मिलेगी। इसके साथ ही कल मजदूर न्याय योजना की राशि भी जारी की जाएगी। भाटापारा में कल राज्य सरकार का सम्मेलन होने वाला है, जिसमें AICC चीफ मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इस सम्मेलन में CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज और सभी मंत्री भी शामिल होंगे।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

 

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h