Advertisement Carousel

किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी, पति ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ा और…

मोतिहारी: Lady Romancing With Other Men बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था. तभी उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. बस फिर क्या था, पत्नी की बेवफाई से गुस्साए शख्स ने डंडा उठाकर दोनों को पीट डाला.

Read More : भाभी के इश्क में पति ने पत्नी को बनाया ‘ज़िंदा लाश’, हैवानियत की ये दास्तां सुन कांप उठेगी रूह 

Lady Romancing With Other Men इस घटना का एक वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को डंडे से मारता हुआ नजर आ रहा है. कुछ ग्रामीण लोग भी दोनों पर डंडे बरसाते दिख रहे हैं. जब महिला को पीटा जा रहा था, तब उसके बच्चे अपनी मां को बख्श देने की गुहार लगा रहे थे. लेकिन गुस्से में लाल पीले हुए पति ने दोनों को मारना नहीं छोड़ा. पहले पति और गांववालों ने दोनों को जमकर पीटा. फिर जब इससे भी मन नहीं भरा, तो प्रेमी और प्रेमिका को एक दूसरे को पीटने को कहा.

 

Read More : सावन में इस दिशा में जरूर लगाएं गुलाब का पौधा, होगी पैसों की ताबड़तोड़ बारिश, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी 

मुंडवा डाला सिर

वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं. दर्द से कराह रही महिला चीख-चीखकर रोती दिख रही है, लेकिन फिर भी किसी का दिल नहीं पसीजता. गांववालों ने दोनों को सिर्फ पीटा ही नहीं, बल्कि दोनों का सिर भी सरेआम मुंडवा डाला.

6 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

महिला पर आरोप है कि उसका उसी गांव के रहने वाले एक शख्स से 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गांववालों को उसपर शक तो पहले से था. लेकिन जब पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तब उनका शक यकीन में बदल गया. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पति को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई.