Advertisement Carousel

‘चुनाव आते ही नेता कुकुरमुत्ते की तरह बाहर आ जाते हैं’… पीसीसी चीफ मरकाम का अजीबो-गरीब बयान

कोंडागांवः पूरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के इस अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। मोहन मरकाम ने अभियान से जुड़े नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव आते ही बरसाती कुकुरमुत्ता की तरह नेता आ जाते हैं।

Read More: क्या कुत्ते बिल्ली के राजा हैं अजय चंद्राकर? मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मंत्री को लिया आड़े हाथों, जानिए पूरा मामला

मोहन मरकाम ने कहा कि, चुनाव नजदीक आता है तो कुकुरमुत्ते की तरह हर नेता बाहर आते है और सरकार को बदनाम करने का प्रयास करेंगे। हमारी सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आप सबको पता है, गर्मी में गायों को छोड़ दिया जाता है और बारिश में बांध दिया जाता है। ये हमारे छत्तीसगढ़ की परंपरा भी रही है। भारतीय जनता पार्टी में नौटंकी करती हैं उनके इस नौटंकी को जनता समझ चुकी है।