Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal: तुला और धनु राशि को मिलेगा धन लाभ, इन दो राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें आपका दिन कैसा रहेगाआज

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से भविष्य की संभावनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है, इसलिए लोग विभिन्न माध्यमों से अपनी राशि देखते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि:

मन अशांत रह सकता है। यात्रा के दौरान परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि: Aaj Ka Rashifal

कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। सीने में तकलीफ हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। नियमित रूप से काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

चोट-चपेट लगने की संभावना है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:Aaj Ka Rashifal

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, साथ ही जीवनसाथी की सेहत का भी ख्याल रखें। नौकरी में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

शत्रुओं पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि:

प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:Aaj Ka Rashifal

घरेलू सुख में कमी आ सकती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो सकता है। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव संभव है। मां की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

नाक, कान, गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मुख रोग से बचाव करें। धन हानि की संभावना है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:

ऊर्जा का स्तर अस्थिर रह सकता है। घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि:

प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। सिरदर्द और नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।