Advertisement Carousel

Raipur : प्रदेश के सभी स्कूलों में किया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, इस टाइम होगा शुरू

Chandrayaan 3 Landing in Madrasas

छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी आज 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भारत चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के आधिकारिक वेबसाइटों फेसबुक, यूट्यूब, दूरदर्शन पर उपलब्ध रहेगी।

Read more: छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा बॉलीबुड का रूझान, नवा रायपुर में एक और हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

इसके लिए प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधानुसार 23 अगस्त को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जिन जगहों पर यह संभव न हो वहां अगले दिन 24 अगस्त को सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Read more : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर सीएम भूपेश ने मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा मिला

इस लिंक से देख सकेंगे चन्द्रयान की लैंडिंग
भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाइट www.isro.gov.in इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर आज शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।