Advertisement Carousel

खरीफ सीजन के लिए किसानों को 5772 करोड़ रूपये का ऋण वितरित

खरीफ सीजन 2023 के लिए 6100 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को वितरित किए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 5 हजार 772 करोड़ 6 लाख रूपए का ऋण किसानों को दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 4 हजार 698 करोड़ रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था।

Read more: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, इस पद के लिए रहेगी 50 फीसदी आरक्षित


गौरतलब है कि खरीफ वर्ष 2022 में किसानों को 5 हजार 563 करोड़ रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट भी कृषि आदान के रूप में उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सहकारी समितियों में की गई है।