Advertisement Carousel

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने किया मतदान, कहा-‘रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है’

Lok Sabha Election 2024: देश में 19 अप्रैल से लोकसभा का चुनाव शुरु होकर अंतिम चरण में पहुंच गया है। सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। इनमें उत्तर प्रदेश (13 सीटें), बिहार (8 सीटें), पंजाब (13 सीटें), झारखंड (3 सीटें), चंडीगढ़ (1 सीट), पश्चिम बंगाल (9 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), और हिमाचल प्रदेश (4 सीटें) में मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं जो शाम 6 बजे समाप्त होगा। वहीं बता दें कि चार जून को चुनाव परिणाम का ऐलान किया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने के अंतिम चरण में गोरखपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया। कहा, “मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।”