Advertisement Carousel

Lok Sabha Chunav: भाजपा के संकल्प पत्र पर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है

रायपुरl Lok Sabha Chunav जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वह जनता की मर्जी से बना है। मोदी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, आनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से तैयार हुआ है भाजपा का संकल्प पत्र। यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। वह पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

Read More : CG Politics: कांकेर मुठभेड़ पर सियासत शुरू, पूर्व CM बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी, CM साय ने दिया जवाब 

Lok Sabha Chunav उन्होंने कांग्रेस के संगठन में टूट की बात बताते हुए कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है। साय ने रायगढ़ और महासमुंद में सभा की। रायगढ़ में साय ने कहा कि अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं।

Read More : CG Lok Sabha Election : छत्तीसगढ़ में मतदान दलों की रवानगी शुरू, संवेदनशील बूथों पर हेलीकाप्टर से पहुंचे कर्मी, 36 हजार जवानों की निगरानी में होगी बस्तर में वोटिंग 

मोदी पर टिप्पणी करना शर्मनाक

मुख्यमंत्री रायगढ़ में सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सिर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। महासमुंद के सराईपाली में साय ने कहा कि कांग्रेस लबरा हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में लोक लुभावन वादे कर कांग्रेस ने खूब वोट बटोरा, पर पांच साल जनता को धोखा किया।