Advertisement Carousel

LPG Price Hike : एक बार फिर महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर के दामों में बंपर बढ़ोतरी, अब रिफलिंग के लिए देने होंगे इतने पैसे

नई दिल्लीः LPG Price Latest Update नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। देश की ऑयल कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देश में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए महंगा मिलेगा। राहत की बात यह है कि यह घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलों वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

LPG Price Latest Update देश की इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है। इस इजाफे के बाद मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपए से बढ़कर 1644 रुपए हो गई है। कोलकाता में कीमत 1764.50 रुपए से बढ़कर 1802.50 रुपए तो वहीं चेन्नई में यह कीमत 1817 रुपए से बढ़कर 1855 रुपए हो गई है।

पिछले साल की तुलना में सस्ता है घरेलू गैस सिलेंडर

पिछले साल 1 सितंबर को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपए थी। अभी यह केवल 803 रुपए में मिल रहा है। सितंबर 2022 में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले थे। दिल्ली में यह 1053 रुपए, कोलकाता में 1079.00 रुपए, चेन्नई में 1052.50 और मुंबई में 1068.50 रुपए 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर मिल रहे थे। हालांकि एक सितंबर 2021 को दिल्ली के उपभोक्ताओं सिलेंडर 25 रुपए महंगा होकर 884.50 रुपए में मिला। इससे पहले एक सितंबर 2020 को यह 594 रुपएमें बिक रहा था। सितंबर 2019 को यही सिलेंडर 590 रुपए का था। जबकि, 2018 में इसकी कीमत 820 रुपए थी। सितंबर 2017 में 599 रुपए और 2016 में सबसे कम 466.50 रुपए था।