Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal 02 September 2024: सोमवती अमावस्या पर सिद्ध और शिव योग, एक झटके में दूर होगी गरीबी, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्लीः luck of these zodiac signs will shine ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 02 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:56-12:44 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 07:35-09:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन :-

मेष राशि : luck of these zodiac signs will shine अनाप-शनाप खर्चें होंगे। मन व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। डरा-डरा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार ठीक ठाक। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक व्यथा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : यात्रा से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा बनी रहेगी, लेकिन आप उसे कर डालेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में विवाद से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार ठीक ठाक। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि: नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधि थोड़ी सी संदिग्ध हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के स्वास्थ्य व साथ पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।