Advertisement Carousel

LSG vs PBKS IPL 2024 Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया, मयंक ने 3 विकेट लेकर पलटा मैच का पासा

LSG vs PBKS IPL 2024 Highlights लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 21 रन से हरा दिया है। आईपीएल के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम दमदार शुरुआत मिलने के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए।

Read More : IT Raid In CG : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग का छापा, इस शहर के कारोबारी के घर अधिकारियों ने दी दबिश 

LSG vs PBKS IPL 2024 Highlights 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो 29 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने 7 गेंद में 19 रन की पारी खेली। मयंक यादव ने जितेश शर्मा को आउट करके मैच में तीसरा विकेट झटका। मयंक ने तीन विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मोहसिन खान ने शिखर धवन और सैम करन को लगातार गेंदों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान शिखर धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लियाम लिविंगस्टोन 17 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। शंशाक सिंह ने 7 गेंद में 9 रन बनाए।

Read More :CG Congress : बस्तर के लिए कांग्रेस ने किया लोकसभा संचालन समिति का गठन, इस नेता को बनाया संयोजक, जानें और कौन है इसमें

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की शुरुआत दमदार रही। हालांकि चौथे ओवर में केएल राहुल 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। देवदत्त पडिक्कल 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। मार्कस स्टायनिस ने 12 गेंद में 19 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 38 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 42 रन का योगदान दिया। आयुष 8 और रवि बिना खाता खोले आउट हुए। मोहसिन दो रन बनाकर रन आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 22 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद लौटे।