Advertisement Carousel

Madhya Pradesh CM: मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से हैं विधायक…

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम को मुहर लगी। इससे पहले भाजपा आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम को फाइनल किया गया।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इनके लिए जो दो नाम सामने आ रहे हैं, वे हैं- जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ और राजेश शुक्ला बिजावर से विधायक हैं। इसके अलावा स्पीकर पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर के नाम का एलान किया गया है।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इसके नतीजे 30 नवंबर को जारी हुए थे। नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के हिस्से में 163 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट