मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मदरसे ने सातवीं कक्षा की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग की। 13 साल की छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पाकबड़ा इलाके में लोधीपुर, दिल्ली रोड स्थित मदरसे ने मेडिकल जांच के बाद बच्ची का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य परीक्षण) जमा करने पर ही अगली कक्षा में दाखिला देने की शर्त रखी। मना करने पर बच्ची का नाम काट ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी कर दी। घटना के बाद उसकी फीस भी वापस नहीं की गई।
अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें मदरसा परिसर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत एसएसपी मुरादाबाद से करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी मदरसे के एडमिशन सेल के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है।
चंडीगढ़ के रहने वाले पीड़ित परिवार ने शिकायत में कहा है कि मदरसा कमेटी ने कहा कि मेडिकल टेस्ट नहीं करवाना तो छात्रा को और कहीं दाखिला दिलवाओ। परिवार ने अपने पत्र में लिखा है कि इस बेतुकी मांग ने उनका और उनकी बेटी का चरित्र हनन किया है।









