Advertisement Carousel

BJP expelled 40 leaders from the party: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, अनुशासन तोड़ने वाले 40 नेताओं को किया निष्कासित

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

मुंबई: Maharashtra BJP expelled 40 leaders इसी महीने 20 तारीख को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने को है, लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने चुनाव से पहले 40 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 37 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के 40 कार्यकर्ताओं/नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा का यह फैसला महायुति गठबंधन द्वारा महाराष्ट्र के लिए बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र पेश करने के बाद आया है।

read more: आज धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापार में होगा मुनाफा

बीजेपी में बागी कई सीटों पर पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। टिकट न मिलने से नाराज हुए बागी नेताओं में 2 पूर्व सांसद भी हैं। हीना गावित नंदुरबार से और एटी पाटिल जलगांव से पार्टी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हीना गावित दो बार 2014 और 2019 में नंदुरबार से सांसद रह चुकी हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गोवाल पाडवी से हार गई थीं। ऐसे में अब वह विधायक बनना चाहती थीं। लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद वह नाराज हो गईं और निर्दलीय प्रत्याशी बनकर दावा ठोक दिया।

read more: राज्योत्सव के दूसरे दिन भी बिखरी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की छटा, राज्यपाल डेका ने कहा- प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का लें संकल्प, सीएम साय ने भी कही ये बात