Advertisement Carousel

Cgbse Result : महासमुंद की महक अग्रवाल CG 12वीं बोर्ड टॉपर, कुल 80.74 फीसदी पास, सिर्फ 34 फीसदी फर्स्ट डिवीजन पास

Cgbse Result

रायपुरः Cgbse Result छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। इस बार के रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी है। बलौदाबाजार की कोपल अंबस्ट दूसरे नंबर पर, बलौदा बाजार की ही प्रीति और जशपुर की आयुषी गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in लिंक पर जारी किए गए हैं। इस पर स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12वीं टॉपर पोजिशन जिला
महक अग्रवाल पहला (97.40%) महासमुंद
कोपल अंबस्ट दूसरा (97%) बलौदाबाजार
प्रीति तीसरा (96.80%) बलौदाबाजार
आयुषी गुप्ता तीसरा (96.80%) जशपुर
समीर कुमार चौथा (96.60%) धमतरी
हर्षवती साहू पांचवां (96.60%) बालोद
वेदांतिका शर्मा पांचवां (96.60%) बिलासपुर
शुभ अग्रवाल पांचवां (96.60%) कोरबा