Advertisement Carousel

Raipur News: राजधानी में बड़ा हादसा, SUV ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, बेटे को स्कूल के लेकर लौट रही थी मृतका

रायपुरः Raipur News राजधानी में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी पर महिला का 10 साल का बेटा भी सवार था, जिसका पैर फैक्चर हो गया है। यह हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Raipur News इंद्रप्रस्थ फेस-2 के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे 35 साल की कुसुमलता दुबे अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की रजिस्टर्ड काले रंग की SUV ने स्कूटी को इंद्रप्रस्थ गेट के पास टक्कर मार दी। महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

Read More : CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विकास तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने संचार विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता, आदेश जारी 

10 साल के बेटे को भी आई चोट

कुसुमलता के साथ उसका 10 साल का बेटा भी स्कूटी पर था। बताया जा रहा है कि वह बेटे को स्कूल से वापस घर ला रही थी। हादसे में बच्चा भी जख्मी हुआ है। उसके सिर पर चोटें आई हैं और पैर फैक्चर हो गया है। बच्चे को एम्स में भर्ती किया गया है।

Read More : Kanker News: कांग्रेस नेता के भाड़े के गुंडों ने की थी BJP जिला उपाध्यक्ष असीम की हत्या, सात लाख में ली थी सुपारी, ये रही मर्डर की वजह

तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे युवक

पुलिस ने आरोपी SUV चालक आकाश दास को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। आरोपी इंद्रप्रस्थ के फेस-2 में किराए पर रहते हैं। घटना के दौरान आरोपियों के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल के बाद हो पाएगी। इस मामले में डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। हादसे के वक्त SUV में 2 लोग सवार थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।